फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो वाहनों के बीच फंस कर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पिकअप गाडी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। कोतवाली मिर्जापुर के गांव मिर्जापुर निवासी बालकिशन (40) पुत्र प्यारेलाल मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की दुपहर वह एक पिकअप गाडी में तारबाड़ के खंबे लाद रहा था। इसी बीच एक अन्य पिकअप गाडी चालक अपनी गाडी को पीछे कर रहा था। चालक की नजर खंबे लाद रहे मजदूर पर नहीं पड़ी और दोनो वाहनों के बीच आने से बाल किशन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें