भावना के बाबा जयप्रकाश को सहायता राशि देते सैनी महापंचायत के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। बीमार लड़की का फोटो वायरल होने के बाद अनेक संस्थाओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। सैनी महापंचायत संगठन सहारनपुर ने गरीब परिवार की बेटी के इलाज के लिए 31 हजार रुपये देकर मदद की है। मदद मिलने पर परिवार भावुक हो गया।
मोहल्ला मकदूम जहां के प्रमोद सैनी की बेटी भावना सैनी की बुखार में तबियत बिगड़ने से उसको चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। उनके पास बेटी के इलाज के लिए पैसा नहीं था। सोशल मीडिया पर बीमार लड़की का फोटो वायरल होने पर लोगों ने मदद को हाथ बढ़ाये। सैनी महापंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष अंकुर सैनी ने इलाज के लिए अपने साथियों की मदद से 31 हजार रुपये लड़की के बाबा जयप्रकाश को दिए। एक माह का राशन भी उपलब्ध करवाया गया। ब्रिजेश सैनी ने बताया कि गंगोह से बांके बिहारी वालों ने भी सात हजार रुपये की मदद की है।
चंडीगढ में उपचाराधीन भावना- फोटो : SAHARANPUR