फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसआरपी मामले में राहत पर खुशी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने वाहनों से जुड़े अन्य जरूरी दस्तावेजों को पूरा कराने में अब परेशानी नहीं होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जिले के ट्रांसपोर्टरों और अन्य वाहन स्वामियों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मामले में राहत मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने पुराने वाहनों को फिलहाल इस नंबर प्लेट की अनिवार्यता से छूट दे दी है। इसके चलते इन वाहनों से जुड़े अन्य जरूरी दस्तावेजों और औपचारिकताओं को पूरा कराने में अब परेशानी नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष ब्रित चावला सहित अन्य ट्रांसपोर्टरों ने अब वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे पुराने वाहनों से जुड़े जरूरी दस्तावेजों को पूरा करवा लें ताकि उन्हें आगे कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि यह भी जानकारी मिल रही है कि एचएसआरपी की बुकिंग को आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग जल्द ही वेबसाइट भी तैयार करेगा। इससे वाहन स्वामियों को डीलर के यहां अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक एचएसआरपी के चक्कर में फिटनेेस प्रमाणपत्र, पंजीयन, स्वामित्व अंतरण, पता परिवर्तन, पंजीयन के नवीनीकरण और परमिट से जुड़े दस्तावेजों को तैयार कराने में परेशानी हो रही थी। अब उससे राहत मिलेगी। ट्रांसपोर्टर रोशन लाल, रमन सेठी, ललित पोपली सहित अन्य ने भी कोरोना काल में इस तरह के नियमों से राहत देने को जरूरी बताया। उन्होंने फिलहाल दी मोहलत पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें