फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निवेश के नाम पर एक्सपोर्ट व्यवसायी से करोड़ों की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Thu, 25 Sep 2025 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लखनऊ में गोमती नगर निवासी आईटी व एक्सपोर्ट व्यवसायी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सैकत बनर्जी ने तहरीर देकर बताया कि नीरज चौहान से सपा के एक नेता ने मुलाकात कराई थी। नीरज चौहान ने खुद को टीक्यू सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का डायरेक्टर बताया। दावा किया था कि उनकी कंपनी को उत्तर प्रदेश में मोरंग और गिट्टी की सप्लाई का ठेका है। नीरज चौहान की बातों में आकर पीड़ित ने अपनी कंपनी स्कियन माइंस एनर्जीटेक को उसके साथ साझेदारी में जोड़ दिया। दोनों कंपनियों के बीच 27 नवंबर 2019 को एक एग्रीमेंट भी हुआ। इसके तहत सैकत बनर्जी ने 29 नवंबर और दो दिसंबर 2019 को 30 लाख की रकम नीरज चौहान की कंपनी के सहारनपुर स्थित बैंक खाते में ट्रांसफर की। नीरज ने तीन जनवरी 2020 को 1.6 लाख लौटाए। वादा किया कि जल्द ही माल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। रकम वापस मांगने पर पीड़ित के साथ अभद्रता की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस धोखाधड़ी से करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने नीरज चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें