फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखे बनाते समय हुआ धमाका, तीन झुलसे

Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
पटाखा बनाते समय हुए धमाके के बाद पहुंची पुलिस लोगों से जानकारी लेती हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में घर के भीतर पटाखा सामग्री बनाते समय अचानक बारूद में आग लगने से जोरदार धमाके हुए। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। धमाके की जद में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सराय के एक मकान में पटाखा सामग्री बनाने का कार्य किया जा रहा था। शुक्रवार की सुबह अचानक वहां रखी बारूद सामग्री में आग लग गई। इससे घर में विस्फोट होने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पटाखा सामग्री में आग लगने से घर में मौजूद कल्लन उसकी पत्नी शबनम और डेढ़ साल का बेटा अनस गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी एसके राणा ने घटना की जानकारी ली और गंभीर रूप से झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


बता दें कि कस्बे में घरों के अंदर नियमों को ताक पर रख घनी आबादी के बीच बारूद से पटाखा सामग्री बनाने का काम किया जा रहा है। दीपावली के  मौके पर अग्रि शमन अधिकारी मात्र पटाखा फैक्ट्रियों में आकर औपचारिकता पूरी कर चले जाते हैं।

पिछली दीपावली के त्यौहार से पूर्व पीठ बाजार स्थित एक पटाखा गोदाम में भयंकर आग लग गई थी। फायर बिग्रेड ने चार घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। इससे पूर्व भी नगर में आबादी के बीच पटाखे बनाते समय कई घटनाएं हो चुकी हैं।

एक घटना में दो व्यक्तियों की मौत भी हो गई थी और जिस मकान में बारूद मिलाया जा रहा था, उसके विस्फोट में पूरा मकान उड़ गया था। उधर, जिला अग्निशमन अधिकारी तेज सिंह का कहना था कि घनी व बीच आबादी के किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री बनाने की अनुमति नहीं है और जो लोग आबादी के बीच में पटाखा व ऐसी सामग्री बना रहे हैं, वह अवैध है। आबादी के बीच में विस्फोटक सामग्री बनाने का कोई लाइसेंस नहीं दिया जाता है। इसकी जांच कर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें