फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्म रक्षा के गुर बताए, शारीरिक मजबूती पर बल दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्मरक्षा के गुर बताए, शारीरिक मजबूती पर बल दिया
विज्ञापन

बेहट। राजकीय महिला महाविद्यालय में सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम को लेकर वेबिनार का आयोजन किया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया और उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा भी की गई। इस मौके पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
इस मौके पर छात्राओं को गुगल के माध्यम से आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्राओं को स्वयं की रक्षा करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसमें कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीतू यादव ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों को तो पूरा कर देती हैं, लेकिन अपनी जरूरत पर ध्यान नहीं देती हैं। इस कारण वह शारीरिक रूप से कमजोर पाई जाती है। यदि उन्हें अपने परिवार को सुरक्षित और मजबूत बनाना है, तो उन्हें अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डॉ. शरद चौधरी ने महिलाओं के लिए संतुलित आहार की आवश्यकता विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया हमारे आहार में विभिन्न प्रकार के अनाज, सब्जियां, फल आदि का संतुलन होना चाहिए । इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की संयोजक डॉ. शालिनी सोनी एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. यजुवेंद्र ने छात्राओं को सुरक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें