फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार्यकारिणी समिति की बैठक आज, मेला गुघाल के बजट पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की बैठक आज महापौर कार्यालय में उन्हीं की अध्यक्षता में होगी। मेला गुघाल का बजट बैठक का मुख्य एजेंडा रहेगा। साथ ही प्रस्ताव संख्या 34 से 49 तक की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक का प्रस्ताव संख्या 51 कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के रिक्त पदों पर आए छह नए सदस्यों में से उप सभापति के चयन से संबंधित है। प्रस्ताव संख्या 52 मेला गुघाल के अनुमानित आय और व्यय से संबंधित है। अलग-अलग मदों से 3,53,38,000 रुपये की आय का अनुमान है, जबकि विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों पर नगर निगम ने जो खर्च का अनुमान लगाया है वह 1,13,66,000 रुपये है। यानी मेले से नगर निगम को करीब 2.39 करोड़ रुपये की आय होगी। इनके अलावा बाकी 34 से लेकर 49 तक के प्रस्ताव वह हैं, जो पूर्व की बोर्ड बैठक में मंजूर हुए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव निजी भूमि पर पार्किंग के संचालन पर शुल्क लगाने तथा मल्टीप्लैक्स में प्रति शो और शुल्क लगाने से संबंधित हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें