फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति महोत्सव का आयोजन कर श्री गणेश की मूर्ति की स्थापित

विज्ञापन
भगवान श्री गणेश की यात्रा निकालते न्यू सुंदरकांड मित्र मंडल के सदस्य गण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। न्यू सुंदरकांड मित्र मंडल द्वारा पंचायती गोशाला में गणपति महोत्सव का आयोजन करते हुए विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापित की।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के मोहल्ला चौधरियान में स्थित पंचायती गोशाला में न्यू सुंदरकांड मित्र मंडल के तत्वावधान में 10 वां सात दिवसीय गणपति महोत्सव आरंभ हुआ। शनिवार को सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को स्थापित करने से पूर्व बैंड बाजों के साथ नगर की परिक्रमा की गई। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर भारद्वाज एवं उनकी पत्नी मीनाक्षी भारद्वाज रहे। समस्त पूजा अनुष्ठान विधिविधान के साथ पं. सचिन कौशिक ने संपन्न कराए। इसके पश्चात भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की गोशाला में एक सप्ताह के लिए स्थापना की गई। सुंदरकांड मित्र मंडल के बैंक गुप्ता ने बताया कि श्री गणेश प्रतिमा की रोजाना सुबह के समय पूजा अर्चना तथा शाम के समय आरती की जाएगी। दोपहर के समय राधा रानी का कीर्तन होगा तथा एक दिन भगवान श्री गणेश को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर नौ सितंबर को सहारनपुर स्थित बड़ी नहर में विसर्जित कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पालिका सभासद रमेश सुखीजा, समाजसेवी नरेश चंद जैन, न्यू सुंदरकांड मित्र मंडल के मयंक गुप्ता, अमित वर्मा ,महेश वर्मा, शेखर गोयल, हितेश दुआ, मोहित वर्मा, संजय जैन, अनिल कांबोज, सुनील सैनी, मोनू भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें