फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसई, एनडीए, सीडीएस कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित नि:शुल्क कोचिंग सेंटर में कोचिंग करने के इच्छुक अभ्यर्थी आज होने वाली प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। प्रवेश परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। कोचिंग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सुबह नौ बजे कॉलेज पहुंचकर फॉर्म भरकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी नि:शुल्क कोचिंग लेने के हकदार होंगे।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक अंबरीष कुमार शास्त्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, जिसके द्वारा नीट, यूपीएससी, आईआईटी/जेईई, एनडीए/सीडीएस की नि:शुल्क कोचिंग कराई जा रही है। जिन अभ्यर्थियों का चयन abhyuday.up.gov.in वेबसाइट पर पंजीकरण के उपरांत प्रवेश परीक्षा के माध्यम से नहीं हुआ है तथा सहारनपुर स्थित संस्थान से नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह प्रवेश परीक्षा होगी। जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण नहीं कराया है, वह सुबह नौ बजे तक पहुंचकर मौके पर ही पंजीकरण कराकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी केंद्र व्यवस्थापक के मोबाइल नंबर 9412116024 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें