फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों/नानौता (सहारनपुर)। बाइक सवार की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर नानौता में ईंटों से भरे ट्रक की चपेट में आकर लाइन मैन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

तीतरों थाने की बहलोलपुर पुलिस के मुताबिक गंगोह-नानौता मार्ग पर रविवार की रात आठ बजे थाना नानौता के ग्राम टिकरौल निवासी बबलू पुत्र भूरा और हरवीर सिंह (60) पुत्र मोहर सिंह किसी कार्य से गंगोह आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें साइड मार दी। हादसे में हरवीर सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। बबलु को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जबकि हरवीर के शव का पंचनामा भर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि चालक मौके से भाग निकला है।
नानौता थाना क्षेत्र के गांव का निवासी सोनू पुत्र महेंद्र सैनी क्षेत्र के जंधेड़ी बिजली घर पर लाइनमैन है। रविवार की देर शाम 7:30 बजे लाइनमैन सोनू बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था। जैसे ही सोनू किसान सहकारी चीनी मिल के पास पहुंचा तभी ईंटों से भरे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी भर्ती कराया गया जहां से गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें