गणपति उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह
सहारनपुर। श्री गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में इस बार भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। क्योंकि, बीते दो वर्ष कोरोना संक्त्रस्मण की वजह से आयोजन अच्छी तरह नहीं हो पाए थे। बुधवार को गणेश चतुर्थी है। इससे पूर्व बाजारों में गणपति की मूर्तियां और पूजन की सामग्री की खरीदारी हो रही है। इस बार बाजार में मूर्तियों की मांग बढ़ गई है।
बुधवार को गणेश चतुर्थी पर लोग घरों में गणपति को विराजमान करेंगे। गणपति बप्पा के स्वागत की लोगों ने तैयारियां कर ली है। इसको लेकर लोगों ने अपने घरों व मंदिरों को सजाया है। भगवान श्री गणेशजी की पांच फिट तक की मूर्तियां तैयार कराई गई हैं। महानगर नवाबगंज चौक, दिल्ली रोड, चौकी सराय, जेल चुंगी के पास लोग गणपति भगवान की रंग-बिरंगी विभिन्न प्रकार की मूर्तियां खरीदते हुए नजर आए और श्रद्धाभाव से अपने घर ले गए।
आर्डर पर भी तैयार कराई हैं मूर्तियां
नवागंज चौक पर मूर्ति बनाने वाले राजेश कुमार कहना है कि बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस और रंगों से तैयार मूर्ति छह सौ से दो हजार रुपये तक बिक रही है। ज्यादा मांग डेढ़ से दो फिट लंबी मूर्तियों की है। तीन फिट से ब?ी मूर्तियां आर्डर पर तैयार करते हैं। इस बार हर तरह की मूर्तियों की मांग ज्यादा है। कई जगहों पर मिट्टी की मूर्तियां तैयार की गई हैं, जिनको पेंट करने के साथ ही अंतिम रूप दिया गया है। इसके साथ ही लोगों ने घरों पर आटे की मूर्तियां खुद ही बनाई हैं। मिट्टी की मूर्ति की खासियत यह है कि विसर्जन के दौरान वह तुरंत पानी में घुल जाती है।
इन जगहों पर होंगे उत्सव
शहर में राज विहार, पंत नगर, खलासी लाइन, भूतेश्वरनगर, शांतिनगर, नुमाइशकैंप और हकीकतनगर में गणेश चतुर्थी को लेकर कार्यक्त्रस्म में होगे। इसके अलावा मंदिरों में भी पूजा अर्चना की जाएगी।
ऐसे करें पूजा
स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने बताया कि सर्व प्रथम गणपति भगवान के लिए घर में पवित्र स्थान का चयन करें। प्रथम देव श्री गणेश को प्रणाम करने के साथ ही मां पार्वती व भगवान शिव और उनके परिवार एवं शिवगणों की पूजा अर्चना कर दस दिन का अनुष्ठान करने का संकल्प लें। भगवान को मोदक व लड्डू भोग लगाएं और ऊं श्री गणेशाय नमऱ् का जाप करें। सुबह और शाम के समय रोजाना आरती उतारें।