जिला अस्पताल की पैथालॉजी लैब में जांच कराने के लिए लगी मरीजों की कतार।
- फोटो : SAHARANPUR
डॉक्टर साहब जांच करा दीजिये, कहीं डेंगू तो नहीं
सहारनपुर। जिले में वायरल बुखार ने पैर पसार चुका है। ऐसे में लोगों को डेंगू और मलेरिया का भी डर सताने लगा है। जिला अस्पताल में आने वाले बुखार के मरीज जांच कराने की बात कहने लगे हैं, जिससे पता लग जाए कि कहीं उन्हें डेंगू या मलेरिया तो नहीं हैं। अस्पताल की पैथालॉजी लैब में जांच को भी? उम? रही है।
बदलता मौसम लोगों की सेहत बिगा? दी है। आलम यह है कि वायरल बुखार तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शहर से लेकर देहात तक बुखार लोगों के शरीर को तो? रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी सोमवार को दो हजार के पार रही। भी? इतनी अधिक रही कि मरीजों को लाइन में ख?ा होना खासा मुश्किल रहा। फिजिशियन कक्ष में आने वाले बुखार के अधिकांश मरीज अपनी जांच कराने के लिए कहते नजर आए। जिस पर चिकित्सक ने पर्चे पर जांच लिख दी। पैथोलॉजी लैब पर पहुंचे तो वहां पर मरीजों की लंबी लाइन लग रही। ऐसे में लोगों को इस बात का डर है कि कहीं उन्हें डेंगू या फिर मलेरिया तो नहीं हैं। यहीं कारण है कि इस समय हर कोई बुखार आने पर अपनी जांच करा रहा है। यही हाल केवल सरकारी पैथोलॉजी लैब का नहीं है, बल्कि निजी पैथोलॉजी लैब में भी जांच कराने वालों की लंबी लाइन लगी हुई हैं।
वायरल बुखार में भी कम हो रही प्लेटलेट्स
ऐसा नहीं है कि डेंगू में ही प्लेटलेट्स कम होती है। वायरल बुखार में भी इसमें कमी आ जाती है। चिकित्सक बीएस सोढ़ी और डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम समय में बढ़ती और घटती है। इसलिए नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। प्लेटलेट्स कम होने से एलर्जी होने की संभावना भी बढ़ जाती है। बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह लें।