फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन गुर्जरों के 22 बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया

विज्ञापन
वन गुर्जरो के बीच पहुंचे बीएसए - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। वन गुर्जरों के आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदेश की पहली ग्राम पंचायत रहणा पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राम प्रधान और वन गुर्जरों के साथ बैठक की। इस दौरान 22 बच्चों का नामांकन स्थानीय विद्यालय में कराया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बृहस्पतिवार की सुबह साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत रहणा के वन गुर्जरों के डेरों पर पहुंचे। यहां उन्होंने वन गुर्जरों के डोरों पर झोपड़ी दर झोपड़ी जाकर सर्वे किया। जिसमें 22 बच्चे ऐसे पाए गए, जो किसी विद्यालय में नहीं पढ़ रहे हैं। इन सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया गया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत रहणा के प्रधान बाबूराम और ग्राम पंचायत फैजाबाद की प्रधान चौधरी इनायत व वन गुर्जरों के साथ बैठक कर बच्चों की शिक्षा पर चर्चा की। सर्वे के समय वन गुर्जर अब्दुल, जहूर, सैफ ने बताया कि वह अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, लेकिन आजीविका के लिए प्रत्येक छह माह में अपने पशुओं के लालन पालन के लिए उन्हें स्थान बदलना पड़ता है। इसकी वजह से उनके बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से नहीं हो पाती है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं जैसे मिड-डे मील, नि:शुल्क यूनिफॉर्म, किताबें, स्कूल बैग, जूते, मोजे आदि के बारे में बताया और अपने बच्चों को हर स्थिति में विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। दोनों ग्राम प्रधानों ने भरोसा दिलाया कि उनकी ग्राम पंचायतों में जो भी बच्चे आउट ऑफ स्कूल हैं उनका नामांकन कराएंगे। इस मौके पर अवनीश कुमार, कर्णवीर, सफलदीप आदि मौजूद रहे।

वन गुर्जरो के बीच पहुंचे बीएसए- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें