फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों से अतिक्रमण हटवाया, ईद उल अजहा के लिए दी हिदायत

विज्ञापन
गंगोह में शुक्रवार को बाजारों से अतिक्रमण हटवाती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/चिलकाना (सहारनपुर)। गंगोह पुलिस ने सीओ की अगुवाई में शुक्रवार को अभियान चलाकर कस्बे से अतिक्रमण हटवाया। जबकि चिलकाना में सीओ सदर ने ईद उल अजहा के मौके पर निर्धारित स्थल पर कुर्बानी देने और अवशेषों को तुरंत नष्ट करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गंगोह के बाजार में पुलिस बल के साथ उतरे सीओ चौबे सिंह ने अनावश्यक रूप से बाइकों पर घूम रहे लोगों को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस टीम को देख बाजार में हड़क ंप मचा रहा। पुलिस ने सड़कों पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों को सड़क पर गिरा दिया। सीओ ने लोगों को मास्क अवश्य लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। पुलिस ने दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया। हालांकि यह नाकाफी रहा। बता दें कि पैठ बाजार, जवाहर गंज, सब्जी मंड़ी चौंक, नानौता बस स्टैंड, शिव चौंक, सहारनपुर बस स्टैंड, मेटडोर स्टैंड़ पर भी कई-कई घंटे जाम लगा रहता है। दुकानदारों ने अतिक्रमण कर इस सड़क का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है।
चिलकाना में सीओ सदर सीपी शर्मा ने कहा कि ईद-उल-जुहा के त्योहार को सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए अपने घरों में ही मनाएं। गांव धोलाहेड़ी में हुई बैठक में एसओ अमित शर्मा ने कहा कि किसी भी धर्म के लोगों को त्योहार मनाने के लिए एक जगह ज्यादा संख्या में एकत्र होने पर प्रतिबंध है। उन्होंने ईद उल जुहा पर निर्धारित स्थान पर कुर्बानी देने तथा कुर्बानी के अवशेषों को तुरंत नष्ट करने के निर्देश दिया। एसएसआई इंद्रजीत सिंह, एसआई शशांक गिरी, प्रधान विनोद सैनी, अरविंद सैनी, रागिब, शमशाद, सुरेश सैनी, पूर्व प्रधान धीर सिंह सैनी, रामनरेश सैनी, अनिल कुमार, श्रवण कुमार, कन्हैया सैनी, धर्म सिंह, रामेश्वर, इरफान राणा, मदन लाल रहे।
विज्ञापन

उधर चेयरमैन अकबर करैशी तथा अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि नगर पंचायत ने ईद-उल-जुहा पर दी जाने वाली कुर्बानी के बाद बचने वाले अवशेष को तुरंत हटाने तथा उसे नष्ट करने के पर्याप्त उपाय किये हैं। एक दर्जन से अधिक वाहनों को इसके लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें