फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, पैर में गोली मारकर पकड़ा एक बदमाश, दूसरा फरार

Wed, 07 Aug 2024 08:12 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिस पर लूट, चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह थाना कुतुबशेर पुलिस हौजखेड़ी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी गांव रामगढ़ की तरफ से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे नहीं रुके और बाइक से चिलकाना की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा। कुछ दूर ही भागने की कोशिश में उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस नजदीक आई तो दोनों व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक बदमाश अंधेरे व खेतों का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश के लिए कांबिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान तस्लीम उर्फ बाबू पुत्र तहसीन निवासी चांद कॉलोनी थाना मंडी के रूप में हुई। यह बदमाश हाल ही में सरसावा क्षेत्र में महिलाओं से पर्स लूट के मामलों फरार चल रहा था। इस पर अलग-अलग थानों में लूट, चोरी, हत्या जैसे गंभीर अपराधों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें