फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सशक्त बनाएं, उन्हें सुरक्षा दिलाएं : एडीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को सशक्त बनाएं, उन्हें सुरक्षा दिलाएं : एडीजी
विज्ञापन

सहारनपुर। एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पुलिस टीमें सक्रिय रहें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाएं और उन्हें सुरक्षा दिलाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को तेजी से निपटाया जाए।
विज्ञापन

बुधवार शाम सदर थाने में महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी ने पुलिस कर्मचारियों को यह दिशा निर्देश दिए। एडीजी को बताया गया कि 23 अक्तूबर को महिला हेल्प डेस्क का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। यहां महिला कर्मचारियों की तैनाती 24 घंटे के लिए रोटेशन आधार पर होगी। इसमें निरीक्षक स्तर की तैनाती के साथ ही कंप्यूटर प्रशिक्षु महिला तैनात रहेगी। इस दौरान डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में कराए जा रहे कार्यक्रमों और उनमें की जा रही भागीदारी के बारे में बताया। अधिकारियों ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं से लेकर ग्राम पंचायतों के स्तर पर महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें