25 फरवरी को होगा रोजगार मेले का आयोजन
सहारनपुर। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में 25 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उसमें 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।
सहायक निदेशक सेवायोजन शिव ललित सिंह ने बताया कि मेले में 18 से 32 वर्ष की आयु वाले युवक प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही सेवायोजन के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मेले में मास्क पहनना जरूरी होगा।