संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर,11 जून। सेवायोजन विभाग की ओर से 23 जून को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह जानकारी सेवायोजन विभाग के सहायक निदेशक शिवललित सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो, रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी 22 जून तक सेवायोजन पोर्टल पंजीकरण करा सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए ऑनलाईन पंजीकरण होना अनिवार्य है।