लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को छाया चित्र सौंपते नगर विधायक संजय गर्ग व पार्षद टिंकू ?
- फोटो : SAHARANPUR
विधायक व पार्षद ने अखिलेश यादव से की मुुलाकात
सहारनपुर। सपा से नगर विधायक संजय गर्ग और पार्षद टिंकू अरोड़ा ने लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मौके विधायक और पार्षद ने पूर्व मुख्यमंत्री को उनका छाया चित्र भेंट किया। इसके पश्चात सहारनपुर के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर विधायक व पार्षद ने चर्चा की। पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। पार्षद टिंकू अरोड़ा ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जल्द उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने का आश्वासन दिया है।