फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारे गूंजे

Sun, 17 Aug 2025 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। एसएसपी आशीष तिवारी सहित पुलिस अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय के सामने बने पंडाल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम हुआ। राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने एक के एक बाद भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय किया। एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी देहात सागर जैन, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एएसपी मनोज कुमार, सीओ प्रथम अशोक कुमार सिसौदिया, सीओ द्वितीय शैलेंद्र गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सभी ने एक साथ पुलिस लाइन के मंदिर में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर जन्मोत्सव मनाया। रंग-बिरंगी लाइटों से सजी पुलिस लाइन में झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें