फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मियों ने निकाला मोमबत्ती जुलूस

Tue, 28 Jan 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में घंटाघर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। शाम को मोमबत्ती जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जुलूस के माध्यम से बिजली कर्मियों ने निजीकरण के प्रति अपना विरोध दर्ज किया। 28 जनवरी को (आज) भी बिजली कर्मी विरोध सभा करने के बाद मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे। विद्युत कर्मियों ने पावर कारपोरेशन प्रबंधन पर आरोप लगाया कि प्रबंधन जानबूझकर मौनी अमावस्या स्नान से पहले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आदेश किया है। इस दौरान संयोजक कार्तिक गुप्ता, नवल किशोर, नितिन, अनिल, कुशलपाल, एसएन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें