फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 24 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी में बेहाल हुई 30 हजार की आबादी

Fri, 14 Jun 2024 03:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर के दिल्ली रोड पर ट्रांसफार्मर ठीक करता कर्मी
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर के कुछ इलाकों में विद्युत सप्लाई 24 घंटे बाधित रहने पर करीब 30 हजार की आबादी को मुसीबत झेलनी पड़ी। दो ट्रांसफार्मर फुंकने पर गर्मी में लोग बेहाल हो गए। ओवरलोड होने की वजह से धमाके के साथ विद्युत लाइनें भी टूट गईं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर आईटीआई बिजलीघर से कई कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति सप्लाई होती है। मंगलवार देर रात गुर्जर भवन के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे महादेव कॉलोनी, नीलकंठ कॉलोनी, दुर्गा विहार, परवाना विहार की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। बुधवार सुबह विद्युत निगम के कर्मचारियों दूसरे ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई सुचारू की, लेकिन ओवरलोड की वजह से इस ट्रांसफार्मर में भी धमाका हुआ। इससे विद्युत लाइनों में आग लगने की वजह से टूटकर गिर गईं।
विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई। इससे महादेव कॉलोनी, नीलकंठ विहार, दुर्गा विहार, शिवालिक विहार, वैष्णो धाम सहित अनेक कॉलोनियों की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। महादेव कॉलोनी और नीलकंठ कॉलोनी को छोड़कर अन्य कॉलोनियों आपूर्ति सुचारू हुई, लेकिन महादेव और नीलकंठ कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों की सप्लाई 11 बजे के बाद सुचारू हो सकी। गर्मी में लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन

- बोले लोग, लगते रहे कट, लो-वोल्टेज ने किया परेशान
महादेव कॉलोनी निवासी अजय कुमार और सचिन चौधरी ने बताया कि विद्युत आपूर्ति न होने की वजह से लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ी है। ट्रांसफार्मर ठीक कराए जाने पर विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। नीलकंठ कॉलोनी निवासी आकाश व चरण सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर समय रहते ठीक कराया होता तो 24 घंटे बिजली गुल न रहती।
- वर्जन : समय रहते विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी गई थी। रात में भी विद्युत निगम के कर्मचारियों ने काम किया है। विभाग का हमेशा प्रयास रहता है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। -आदर्श कुमार कौशल, अधीक्षण अभियंता, नगरीय मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें