फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो दिन बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, बढ़ेगी परेशानी

Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी कार्य के चलते पुल खुमरान और जैनबाग बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार व बुधवार को पांच-छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन

विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि सात व आठ नवंबर को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे पूर्वाह्न 11 बजे तक 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र पुल खुमरान से संबंधित क्षेत्र बड़तला यादगार, चौक फव्वारा, हवा सराय, मीर कोट, मोरगंज, स्वतंत्र नगरी, मटिया महल, बोमनजी रोड, जाफर नवाज, सराफा बाजार, नया बाजार, गौरी शंकर बाजार, रामानंदी, दीनानाथ बाजार, जामा मस्जिद एरिया और कायस्थान में बिजली नहीं आएगी।
इसी तरह जैनबाग उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र खाताखेड़ी, रामजीवन कॉलोनी, खाताखेड़ी गोल कोठी चौक, अरबी मदरसा, धोबीघाट, मंडी रोड, मुन्ना लाल कॉलेज और चिलकाना रोड पर सात व आठ नवंबर को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें