फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किशोरी की उत्तराखंड में सड़क हादसे में मौत

Tue, 07 Nov 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। देहरादून से एक्टिवा से अपने घर अंबेहटा लौट रहे भाई बहन को देहरादून हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोरी की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई तथा दूसरी बहन मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला नागान निवासी इस्लाम अहमद ने बताया कि उसकी दो बेटियां नगमा व आयशा सोमवार को बड़े बेटे वसीम के साथ देहरादून में रहने वाली अपनी नानी के घर से लौट रही थीं। बुग्गावाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत छुटमलपुर और बिहारीगढ़ के बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे छोटी बेटी आयशा (14) नीचे गिर गई और ट्रक का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पांच बहन भाइयों में आयशा सबसे छोटी थी। आयशा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें