फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 21 गांवों की बिजली आपूर्ति 18 घंटे रही ठप, लोग हुए परेशान

Wed, 07 Jan 2026 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने से बड़गांव और शिमलाना उप विद्युत केंद्र से जुड़े करीब 21 गांवों की आपूर्ति 18 घंटे तक बाधित रही। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। नानौता स्थित 132 केवीए विद्युत केंद्र से बड़गांव क्षेत्र के 33/11 केवीए उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन में सोमवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे फॉल्ट हो गया। इससे विद्युत उप केंद्र बड़गांव और शिमलाना से जुड़े बड़गांव, महेशपुर, शब्बीरपुर, चंदपुर, सहजी, खुदाबक्शपुर, दल्हेड़ी, मोहम्मदपुर गाड़ा, झबीरन, कातला, अब्दयालपुर, बड़ूली नयागांव, शिमलाना, सिसौनी, बहेड़ा, चिराऊ, नन्हेड़ा आदि 21 गांव की आपूर्ति पूरी बंद हो गई। शाम करीब साढ़े छह बजे नियमित रोस्टर कटौती के तहत आपूर्ति बंद की गई थी, लेकिन कटौती के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। देर रात तक विद्युत कर्मियों की टीम हाईटेंशन लाइन में आए फॉल्ट की तलाश करती रही।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 12:45 बजे हाइटेंशन लाइन का फॉल्ट सही कर आपूर्ति बहाल की गई। आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को मोबाइल चार्ज तक करने में काफी दिक्कत आई। उनके इन्वर्टर डाउन हो गए।
विज्ञापन

घरों में जरूरत के लिए पानी नहीं बचा। सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से दिक्कत आई थी। अब कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें