फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति 11 घंटे रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। विद्युत लाइन में फाल्ट आने से कस्बे की काॅलोनी शिवपुरी की बिजली आपूर्ति करीब 11 घंटे तक ठप रही। विद्युत कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक किया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया गया। इसके चलते जन्माष्टमी का पर्व भी श्रद्धालुओं को अंधेरे में मनाना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे के 33/11 केवीए बिजलीघर से जुड़े तहसील फीडर कॉलोनी शिवपुरी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से बृहस्पतिवार की रात 12 बजे काॅलोनी शिवपुरी की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। इसके चलते जन्माष्टमी व्रत खोलने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ी। रात भर अंधेरे में रहने के बाद सुबह पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ा। शुक्रवार की दोपहर विद्युत कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक कर दिन में करीब एक बजे आपूर्ति को सुचारु कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें