सहारनपुर। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि रविवार को मानकमऊ स्थित बिजलीघर में मशीनों, विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य होगा। इसके चलते अंबाला रोड बिजलीघर से जुड़े इलाके गुरुद्वारा रोड, अंबाला रोड, शारदानगर, गंगोह रोड, खलासी लाइन, नवीनगर, ओजपुरा, नवादा रोड, गलीरा रोड, पंत विहार, नंद वाटिका, दुर्गा विहार, लेबर कॉलोनी, सर्किट हाऊस रोड, शुगर मिल तिराहा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 से तीन बजे तक बाधित रहेगी।