देवबंद। चोरों ने मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र में हाईवे पर खड़ी दवा व्यापारी की कार के चारों पहिये चोरी कर लिए। नगर के आबकारी रोड निवासी आशीष कुमार दवा व्यापारी है और हाईवे पर मेडिकल स्टोर किया हुआ है। शुक्रवार की शाम वह नानौता शादी में गया था। रात करीब 12 बजे वापस लौटने पर आशीष कार को मेडिकल स्टोर के सामने सड़क किनारे खड़ी कर सोने चला गया। सुबह वापस लौटा तो देखा कार के चारों पहिये गायब थे और कार ईंटों के सहारे खड़ी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।