फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिजलीघर, लाइनों में फाल्ट हुआ तो ठीक करने नहीं जाएंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए खबर है। मंगलवार यानी आज विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। बिजलीघर या फिर लाइनों में फाल्ट हुआ तो विद्युतकर्मी ठीक करने के लिए नहीं पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार को सुबह आठ बजे से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर देंगे। इसके बाद 10 बजे घंटाघर स्थित विद्युत निगम कार्यालय पर टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन को शुरू करेंगे। जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाएगा, तब तक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। समिति के संयोजक रोबिन शर्मा ने बताया कि जनपद में कहीं पर ब्रेकडाउन हुआ तो वह ठीक नहीं होगा। कोई भी कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने के लिए नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी शाम पांच बजे घंटाघर से कोर्ट रोड होते हुए कलक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें