सहारनपुर। विद्युत निगम की टीमों ने सोमवार की सुबह चार बजे जिले भर के कई इलाकों में छापा मारा। टीमों ने 88 उपभोक्ताओं के मकानों को चेक किया। मौके पर केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए 35 उपभोक्ता पकड़े गए, जिनके खिलाफ एफआईआर कराई गई।
मुख्य अभियंता सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि टीमाें ने मोहल्ला ओजपुरा, दाऊद सराय, देवबंद, अंबेहटा, कैलाशपुर, गागलहेड़ी, नकुड़ और रामपुर मनिहारान में चेकिंग अभियान चलाया। 88 उपभोक्ताओं के घरों के बिजली के कनेक्शन चेक किए। 35 उपभोक्ताओं के घर पर बिजली चोरी पकड़ी गई। यह लोग मीटर से पहले केबल में कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। मुख्य अभियंता ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
-
आज इन इलाकों बिजली रहेगी गुल
सहारनपुर। विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को अंबाला रोड स्थित बिजलीघर पर कार्य किया जाएगा। इसके तहत सुबह आठ से शाम छह बजे तक पटेलनगर, सुभाषनगर, दाऊद सराय, पुरानी मंडी, ढोलीखाल, कमेला कॉलोनी, जाटवनगर, लक्खी गेट, सुभाषनगर, आनंदनगर, नदीम कॉलोनी की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
अधिशासी अभियंता द्वितीय अविनाश कुमार ने बताया कि बिजलीघर पुल खुमरान, जैन बाग में आरडीडीएस योजना के तहत कार्य होना। इसके चलते सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बड़तला यादगार, चौक फव्वारा, हयात कॉलोनी, रायवाला, प्रतापनगर, हरनाथपुरा, रानी बाजार, आजाद कॉलोनी की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।