फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीमों ने 55 अवैध कनेक्शन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष के समापन पर राजस्व वसूली तेज करने में जुटी विद्युत निगम की टीमों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग कर 55 घरों में अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करने वालों को पकड़ा। इन लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके साथ ही क्षेत्रों के लोगों को चेतावनी दी गई कि वे किसी भी रूप में बिजली की चोरी न करें। अन्यथा एफआईआर दर्ज कराकर रिकवरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

निगम की टीम ने कुम्हारों वाली गली, चांद कालोनी, बंजारान, कमेला कालोनी, रहमत कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों में कई घरों में पहुंचकर चेकिंग की। इनमें से काफी संख्या में कटिया डालकर या अन्य तरीके से अवैध रूप से बिजली का प्रयोग पाया गया। इसके अलावा कुछ ऐसे घर मिले जहां घरेलू श्रेणी में ही वाणिज्यिक श्रेणी की बिजली का प्रयोग किया जा रहा है।
टीमों ने इन क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली चोरी न करने, बकाया बिलों का भुगतान समय से करने, मीटर या केबल में छेड़छाड़ न करने की चेतावनी भी दी। अधीक्षण अभियंता पंकज की अगुवाई में चेकिंग अभियान चला। चेकिंग करने वाली टीमों में अधिशासी अभियंता अनिल अरोड़ा, एसडीओ जनक नगर जवाहर सिंह, एसडीओ जैन बाग वकार अहमद, एसडीओ हकीकत नगर आदित्य कुमार, एसडीओ अंबाला रोड कार्तिक गुप्ता, सहायक अभियंता मीटर पंकज गुप्ता और अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें