फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्युत निगम के एसडीओ 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) टीम ने शुक्रवार को विद्युत निगम के लालवाला रोड स्थित कार्यालय पर छापा मारा। यहां से टीम ने एसडीओ (ग्रामीण द्वितीय) समेत दो लोगों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन


देवबंद के थीतकी गांव निवासी मोहम्मद अहरार ने आटा चक्की के लिए 6 अप्रैल को 6 किलोवाट का कनेक्शन अप्लाई किया था। मोहम्मद अहरार का आरोप है कि जेई व एसडीओ ने उसका कनेक्शन बिना कारण बताए कैंसिल कर दिया था। इसके बाद उसने 18 मई को दोबारा आवेदन किया था। आरोप है कि इसके बदले में एसडीओ द्वितीय दिनेश कुमार मौर्य ने उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन उसने एक साथ इतने मोटी रकम देने में असमर्थता जताई। इस पर 20 हजार रुपये पहले और 30 हजार रुपये बाद में देने का वादा हुआ।
इसके बाद मोहम्मद अहरार ने सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम से पूरे मामले की शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शुक्रवार को एंटी करप्शन के निरीक्षक मुकेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम देवबंद पहुंची। टीम ने केमिकल लगे नोट देकर शिकायतकर्ता मोहम्मद अहरार को देकर लालवाला रोड स्थित उपखंड अधिकारी कार्यालय में भेज दिया। पीछे से पहुंची टीम ने एसडीओ दिनेश कुमार मौर्य और संविदाकर्मी पेट्रोल मैन मोहम्मद शाकिर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता के बयान, प्री-ट्रैप जांच रिपोर्ट और ऑडियो रिकार्डिंग समेत अन्य साक्ष्य जुटाकर टीम दोनों को अपने साथ नागल थाना ले गई। वहां पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें