फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने अवैध कनेक्शन काटे, 52 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने कई क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 50 से ज्यादा अवैध कनेक्शन पकड़े। बिजली चोरी और घरेलू में कामर्शियल श्रेणी की बिजली प्रयोग करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। अवैध कनेक्शन काटने के साथ ही शहर के अन्य उपभोक्ताओं को भी बिजली चोरी न करने, समय से बिजली बिल चुकाने और मान्य श्रेणी के अनुरूप ही बिजली का प्रयोग करने के लिए चेताया गया।
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने सुबह झोटेवाला, निसार, खाताखेड़ी, आजाद कालोनी, हबीबगढ़, राजपूत कालोनी, संगम विहार, धोबी घाट आदि क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 52 घरों में अवैध कनेक्शन पाए गए। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
इसके अलावा घरेलू कनेक्शन पर कामर्शियल श्रेणी की बिजली का प्रयोग करने के मामले में राजस्व वसूली का नोटिस जारी किया गया। ऐसे चार कनेक्शन पाए गए। चेकिंग टीम का नेतृत्व निगम के अधीक्षण अभियंता पंकज ने किया। इस टीम में अधिशासी अभियंता अनिल अरोड़ा, एसडीओ जनक नगर जवाहर सिंह, एसडीओ जैन बाग वकार अहमद, एसडीओ हकीकत नगर आदित्य कुमार, एसडीओ अंबाला रोड कार्तिक गुप्ता, सहायक अभियंता मीटर पंकज गुप्ता और अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें