फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विद्युत निगम ने दो हजार उपभोक्ताओं से जमा कराए ढाई करोड़ रुपये

Tue, 28 Nov 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। विद्युत निगम के दो हजार उपभोक्ताओं द्वारा एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाते हुए करीब ढाई करोड़ रुपये का बकाया जमा कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को निगम के एसडीओ के नेतृत्व में टीम ने नगर के अनेक मोहल्लों में बकायेदारों से घर-घर जाकर संपर्क किया। एसडीओ सतीश रावत ने बताया कि उक्त योजना के तहत अभी तक बिजलीघर से संबंधित दो हजार उपभोक्ताओं द्वारा करीब ढाई करोड़ रुपये का बकाया जमा कराकर योजना का लाभ उठाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में 30 नवंबर तक एक मुश्त में 90 प्रतिशत, तीन किश्तों में 80 प्रतिशत और सात किश्तों में जमा करने वालों को 70 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। दूसरे चरण में एक से 15 दिसंबर तक यह छूट घटकर एक मुश्त में 80, तीन किश्तों में 70 और छह किश्तों में 60 प्रतिशत जबकि 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले तीसरे चरण में एक मुश्त में 70, तीन किश्तों में 60 और छह किश्तों में जमा करने वाले बकायेदार को 50 प्रतिशत की ही छूट मिलेगी।
विज्ञापन

एसडीओ ने बकायेदार से अधिक छूट का लाभ उठाने के लिए 30 नवंबर तक चलने वाले पहले चरण में ही बकाया जमा करने की अपील की है। टीम में टीजी टू प्रेम सिंह, हसीन, इरशाद चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें