फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले में 417 संचालकों के पद पर आज होगा चुनाव

Fri, 17 Mar 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
तीतरों में बूथ स्थल पर बेरीकेडिंग कराते समिति सचिव
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में सहकारी समितियों पर चल रही चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को समितियों के 417 संचालकों का चुनाव होगा। जनपद में 115 साधन सहकारी समितियों के 1035 संचालकों में से 607 संचालक निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि 11 संचालकों के पदों पर नामांकन नहीं होने से वे रिक्त हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सहकारी समितियों के संचालक पद पर मतदान की प्रक्रिया होगी। इसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। इसके साथ ही बूथ स्थल बनाए गए और बैरिकेडिंग भी लगाई है। पथ प्रकाश की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही निर्वाचन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। रविवार को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके बाद चुने गए संचालक समितियों के सभापति और उप सभापति का चुनाव करेंगे।
एक लाख मतदाता होंगे शामिल
चुनाव में एक लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। करीब सवा लाख मतदाता हैं, लेकिन निर्विरोध चुनी गई समितियों की वजह से एक लाख मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सरगर्मी तेज हो गई है। संचालक पद के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसके साथ ही मतदाताओं को भी अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे हैं। इस चुनाव पर राजनीतिक दलों की भी नजर है।
निर्वाचन वाली समितियों की संख्या115
निर्वाचित होने वाले संचालक 1035
निर्विरोध निर्वाचित संचालक 607
रिक्त पदों की संख्या11
निर्वाचन द्वारा निर्वाचित होने वाले संचालकों की संख्या-417
पुलिस भी रहेगी सतर्क
सहकारी समितियों के चुनाव को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। इसको लेकर एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने समस्त सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पीएसी बल को भी तैनात किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के चुनाव को मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शनिवार की सुबह आठ बजे से मतदान होगा। इसके साथ ही परिणाम आने भी घोषित हो जाएंगे।
-सूर्य नारायण मिश्रा, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें