फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अखिलेश सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नामांकन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है, मतदान चार अगस्त और मतगणना पांच अगस्त को होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की बिक्री 16 जुलाई से शुरू होगी। नामांकन 20 जुलाई तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 जुलाई को होगी। नाम वापसी एवं प्रतीक चिह्न आवंटन 22 जुलाई को होगा। मतदान चार अगस्त और मतगणना पांच अगस्त को होगी। जनपद में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 43 के सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। यहां मुकेश चौधरी के नकुड़ से विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने सदस्य पद से त्यागपत्र दे दिया था। इस वार्ड में 20 ग्राम पंचायत शामिल हैं। नानौता विकास खंड के गांव खुडाना और रामपुर मनिहारान के गांव गुडंब में ग्राम प्रधानों के पदों के लिए चुनाव होगा। नानौता विकास खंड के मौरा, पुवांरका के हरोड़ा मुस्तहकम, मुखलिशपुर, रामपुर मनिहारान के भांकला, सरसावा के खंडा मवात एवं बरथा कायस्थ और साढ़ौली कदीम के रसूलपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। इसके अलावा 52 ग्राम पंचायत सदस्य रिक्त पदों के लिए भी चुनाव होगा।
जिप सदस्य के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन
सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए नामांकन कलक्ट्रेट स्थित अपर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार के न्यायालय में होगा, जबकि क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन संबंधित विकास खंडों में होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों के लिए होने वाले चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने 12 निर्वाचन और 14 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त किया है। जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन के लिए अपर उप जिलाधिकारी संजीव कुमार को निर्वाचन अधिकारी और चार सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

इन पदों पर होंगे चुनाव
जिला पंचायत सदस्य 01
ग्राम प्रधान 02
क्षेत्र पंचायत सदस्य 07
ग्राम पंचायत सदस्य 52
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें