फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल मिल में छापे में मिला अधिक स्टॉक

विज्ञापन
कलशिया रोड पर स्थित राइस मिल में जांच करते खाद्य विभाग व मंडी अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पूर्ति विभाग, जिला खाद्य विपणन विभाग और मंडी समिति की टीम ने शुक्रवार को कलसिया रोड स्थित शाकंभरी राइस मिल के गोदाम में छापा मारा। छापे के दौरान गोदाम में रखे कॉमन चावल, गेहूं एवं धान के स्टॉक में 754.35 क्विंटल का अंतर पाया गया। इस पर मंडी समिति ने मंडी शुल्क एवं विकास सेस के 23573 रुपये और दो लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया। जिसे फर्म ने जमा करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक सूचना पर उक्त विभागों की टीम ने कलसिया रोड स्थित राइस मिल के गोदाम पर छापा मारकर वहां रखे खाद्यान्न और स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर में दर्ज खाद्यान्न और भौतिक सत्यापन में अंतर पाया गया। कॉमन चावल स्टॉक में रजिस्टर में दर्ज मात्रा से 89 क्विंटल अधिक पाया गया। गेहूं 337.70 क्विंटल और धान में 327 क्विंटल अधिक मिला। इस पर मंडी समिति ने अंतर पाए गए खाद्यान्न पर मंडी शुल्क और विकास सेस 23573 रुपये लगाया गया। साथ ही दो लाख रुपये का शमन शुल्क भी लगाया गया। फर्म ने मंडी शुल्क, विकास सेस और शमन शुल्क के 2,23,573 रुपये जमा करा दिए। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव राय और मंडी समिति के निरीक्षक जगपाल सैनी, जगपाल पुंडीर, संजय सिंह, अनुराग चतुर्वेदी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

कलशिया रोड पर स्थित राइस मिल में मिले चावल व गेंहू- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें