विधान सभा निर्वाचन 2017 के तहत 15 फरवरी को होने वाले मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से विधान सभा वार पर्यवेक्षकों की नियुक्त की गई है। जनपद में भी सातों विधान सभाओं पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं।
बेहट विधानसभा क्षेत्र के लिए एम शंकर नारायणन को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 7599684950 तथा लैंडलाइन नंबर 0132-2700143 है। नकुड़ के लिए अभय राज को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनका मोबाल नंबर 7599684951 और लैंडलाइन नंबर 0132-2700141 है। नगर और देहात विधान सभा के लिए नीरज मंडलोई को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इनका मोबाइल नंबर 7599684952 और लैंडलाइन नंबर 0132-2700146 है। देवबंद के लिए सुरेंद्र कुमार जायसवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 7599684954 और लैंडलाइन नंबर 0132-2700147 है। रामपुर मनिहारान के लिए हंसराज शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
उनका मोबाइल नंबर 7599684955 है। गंगोह के लिए शिवमूर्ति जीएन को पर्यवेक्षक को नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 7599684956 है। कोई भी प्रत्याशी किसी भी कार्य दिवस में इनसे सुबह नौ से दस बजे के बीच संपर्क कर सकता है। यदि किसी को मिलने के लिए समय चाहिए तो उसे मोबाइल नंबर पर समय लेना होगा।