फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आठ नई परियोजनाओं को मंजूरी, जून तक तैयार होंगी सभी स्मार्ट सड़कें

Sun, 31 Dec 2023 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में शनिवार को हुई स्मार्ट सिटी लिमिटेड सहारनपुर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में स्मार्ट सिटी के तहत चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान आठ नई परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। चेयरमैन ने स्मार्ट रोड का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था को सात सड़कों का कार्य मार्च तक तथा बाकी 11 सड़कों का कार्य जून 2024 तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिन नई आठ परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। उनमें दीवानी कचहरी चौक से थाना सदर तक नाला व सड़क निर्माण, कलक्ट्रेट चौक से आईएमए हॉल तक सड़क निर्माण, खलासी लाइन से सर्किट हाउस रोड तक सड़क निर्माण, जीजीआईसी के बाहर स्थित पुस्तकालय का जीर्णोद्धार और ऊपर दूसरी मंजिल का निर्माण, निर्माणाधीन चार जोनल ऑफिसों में फर्नीचर, बेहट रोड पर राकेश टेंट से एबीसी सेंटर तक जल निकासी की व्यवस्था, कंपनी बाग में विकास कार्य के अलावा नूर बस्ती में चाइल्ड केयर सेंटर का निर्माण शामिल है। चेयरमैन डॉ. यशोद ने कहा कि सड़कों आदि के निर्माण के अलावा सामाजिक स्तर पर भी स्मार्ट सिटी भागेदारी करें। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, उपाध्यक्ष एसडीए आशीष कुमार, स्मार्ट सिटी सीईओ/नगरायुक्त गजल भारद्वाज, नामित निदेशक प्रमोद सडाना, एके आत्रेय और नोडल अधिकारी सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने दिए सुझाव
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने देहरादून रोड पर जल निकासी के लिए नाला निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बरसात के दिनों में उस मार्ग पर काफी पानी भर जाता है। जिससे कांवड यात्रा में भी काफी बाधा आती है। उन्होंने अति प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर मंदिर व रायवाला स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर को हाईलाइट करने के लिए फसाड वर्क कराने तथा गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डॉ. आंबेडकर चौक में डॉ. आंबेडकर व सरदार पटेल आदि की प्रतिमाओं पर विशेष प्रकाश व्यवस्था कराने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें