फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने जारी किया रद्द ट्रेनों का शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर-अंबाला रूट पर आठ दिसंबर को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलगाड़ियों की लेटलतीफी से यात्री पहले ही परेशान हैं, अब सहारनपुर-अंबाला सेक्शन पर सब-वे के निर्माण के लिए आठ दिसंबर को आठ घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया है। इस वजह से सहारनपुर से अंबाला जानी वाली पैसेंजर को रद्द किया गया है, जबकि मेरठ-अंबाला पैसेंजर सहित नौ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया है। कई का मार्ग बदला गया है। अंबाला, अमृतसर, दिल्ली, सहारनपुर, मेरठ, चंडीगढ़, हरिद्वार सहित अन्य शहरों से होकर गुजरने वाली रेलगाड़ियों के यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

अंबाला डिवीजन के वरिष्ठ रेल मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि आठ दिसंबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सहारनपुर-अंबाला सेक्शन पर कट और कवर विधि से सरसावा-कलानौर के बीच दो कम ऊंचाई के सब-वे के निर्माण को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे ने जारी किया रद्द ट्रेनों का शेड्यूल
रद्द रहने वाली रेलगाड़ी
1. ट्रेन नंबर 64502 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द
1. ट्रेन नंबर- 54541 मेरठ- अंबाला पैसेंजर यात्रा आठ दिसंबर से शुरू होकर सहारनपुर-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
2. ट्रेन नंबर- 54540 अंबाला से शुरू होने वाली निजामुद्दीन पैसेंजर यात्रा अंबाला-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
3. ट्रेन नंबर - 54304 कालका- दिल्ली, अंबाला-दिल्ली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
4. ट्रेन नंबर-15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस सात दिसंबर को सहारनपुर-चंडीगढ़ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
5. ट्रेन नंबर-15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस यात्रा आठ दिसंबर को शुरू होकर चंडीगढ़-सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
6. ट्रेन नंबर- 54539 निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर आठ दिसंबर को सहारनपुर-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
7. ट्रेन नंबर - 64513 सहारनपुर-नांगलडैम पैसेंजर आठ दिसंबर से शुरू होकर सहारनपुर-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
8. ट्रेन नंबर- 12054 अमृतसर- हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस आठ दिसंबर से शुरू होकर अंबाला-हरिद्वार के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
9. ट्रेन नंबर-12053 हरिद्वार- अमृतसर जन शताब्दी एक्सप्रेस आठ दिसंबर को हरिद्वार-अंबाला के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
-मार्ग परिवर्तन
1. गाड़ी संख्या 14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस यात्रा की शुरुआत सात दिसंबर को मुरादाबाद-हापुड़-दिल्ली-पानीपत-अंबाला के रास्ते जाएगी।
2. रेलगाड़ी संख्या 14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस आठ दिसंबर को अंबाला-पानीपत-दिल्ली-हापुड़-मुरादाबाद होकर जाएगी।
3. ट्रेन नंबर 12357 कोलकाता-अमृतसर यात्रा सात दिसंबर को मुरादाबाद-हापुड़- दिल्ली-पानीपत- अंबाला के रास्ते निकाली जाएगी।
4. गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस छह दिसंबर को चलकर मुरादाबाद-हापुड़-दिल्ली-पानीपत-अंबाला के रास्ते चलाई जाएंगी।
5. गाड़ी संख्या 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस यात्रा आठ दिसंबर से शुरू होकर अंबाला-पानीपत- दिल्ली-हापुड़- मुरादाबाद होकर जाएगी।
6. ट्रेन नंबर 12588 जम्मू तवी- गोरखपुर एक्सप्रेस सात दिसंबर को अंबाला-पानीपत- दिल्ली- हापुड़- मुरादाबाद होकर जाएगी।
विनियमन
1. ट्रेन नंबर 54252 सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर आठ दिसंबर को लखनऊ जाने वाली ट्रेन दो घंटे 30 मिनट के लिए सहारनपुर में रोकी जाएगी और 10:40 बजे संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें