फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हस्तशिल्पी प्रादेशिक पुरस्कार के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हस्तशिल्पियों केे उत्साहवर्धन के लिए चलाई जा रही विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना तहत जनपद के छह हस्तशिल्पियों की कलाकृतियों को राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। साथ ही दो हस्तशिल्पियों का चयन वर्ष 2020-21 के दक्षता पुरस्कार के लिए किया गया। हस्तशिल्पियों को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन

उद्योग उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने बताया कि विशिष्ट हस्तशिल्प पुरस्कार योजना के तहत जनपद के 16 हस्तशिल्पियों ने आवेदन किया गया था। मंडलीय चयन समिति ने 11 हस्तशिल्पियों/ कलाकृतियों का चयन कर कानपुर स्थित मुख्यालय भेजा। उद्योग निदेशक की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने इनमें से आठ हस्तशिल्पियों/ कलाकृतियों का चयन किया। उन्होंने बताया कि राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए हस्तशिल्पियों में शमशेर खान निवासी सराय अहमद अली को सेंटर टेबल के लिए, बाबर निवासी खजूरतला को जाली के लिए, मो. शारिक निवासी मेंहदी सराय को मुगल टेबल के लिए, नौशाद निवासी पीर वाली गली को लकड़ी का बॉक्स के लिए, मोहसिन निवासी मोहल्ला मुत्रीबान को फलावर पॉट के लिए 35- 35 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार के लिए हस्तशिल्पियों में महफूज निवासी सराय अहमद अली को अठवाज टेबल के लिए और मोइन रसूल निवासी मोहल्ला मुत्रीबान को वुडकार्विग टेबल के लिए 20-20 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। हस्तशिल्पियों को पुरस्कार मुख्यमंत्री प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें