फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी से बचने के जतन, इलेक्ट्राेनिक्स सामान के दामों में उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लगातार बढ़ रही गर्मी ने जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी से इलेक्ट्रोनिक्स व्यापार में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष की अपेक्षा एक टन, डेढ़ टन, दो टन के एसी, कूलर, फ्रिज, डी फ्रिज के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही लू भी चल रही है। सुबह और शाम के समय बाजारों में चहल-पहल दिखती है, लेकिन दोपहर में गर्मी की वजह से बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है। गर्मी में इलेक्ट्रोनिक्स व्यापार भी बढ़ गया है। लोग एसी, कूलर, फ्रिज, डी-फ्रिज, पंखों, की खरीदारी कर रहे हैं। महानगर में कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, लिंक रोड स्थित इलेक्ट्रोनिक्स सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। वहीं, पिछले वर्ष की अपेक्षा इलेक्ट्रोनिक्स सामान पर मंहगाई की मार पड़ी है। अलग-अलग कंपनियों ने दामों में बढ़ोत्तरी की है, लेकिन गर्मी से बचने को लोग महंगाई की परवाह किए बिना एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज खरीद रहे हैं।

एक नजर पिछले वर्ष और वर्तमान दामों पर
- सामान-वर्ष 2023 के दाम-वर्ष 2024 के दाम
- विंडो एसी-25 से 28 हजार30 से 32500 हजार - स्पलीट एसी-34 से 35 हजार-36 से 38 हजार
- सामान्य कूलर-08 से 10 हजार10 से 12500
- सामान्य फ्रिज-11 से 13 हजार-13 से 15 हजार
- डी-फ्रिज20 से 25 हजार-28 से 30 हजार
-
यह बोले दुकानदार
- कोर्ट रोड स्थित इलेक्ट्रोनिक व्यापारी वेदप्रकाश कालरा का कहना है कि गर्मी में व्यापार में इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष की अपेक्षा दामों में 15 से 20 प्रतिशत कंपनियों ने बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन

- सोफिया मार्केट के दुकानदार तरुण ओझा का कहना है कि इलेक्ट्रोनिक सामान के दाम बढ़े हैं। वर्तमान में व्यापार भी अच्छा है। इलेक्ट्रोनिक सामान के बाजार में अच्छा उछाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें