फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्र नामांकन के लिए कवायद तेज, विभाग हुआ सख्त

Sun, 04 Aug 2024 03:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। विभाग भी सख्ती के मूड में है। इसी के चलते कम नामांकन वाले 11 विद्यालयों को दो दिन पहले नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद के 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बीते वर्ष 2.41 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनकी संख्या इस बार 2.10 लाख तक रह गई है। एक अप्रैल से विभाग नामांकन बढ़ाने में जुटा है। शिक्षकों के द्वारा स्कूल चलो अभियान चलाए गए हैं, लेकिन नामांकन में लक्ष्य के अनुरूप वृद्धि नहीं हुई है। ऐसे में विभाग ने अब सख्ती शुरू कर दी है। जनपद में 44 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए हैं, जिनमें छात्र संख्या 20 से कम है, जबकि 11 विद्यालयों में संख्या दस से भी कम है, जिनको नोटिस दिए गए हैं। विभाग ने शिक्षकों को पंजीकरण अभियान चलाते हुए संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा विभाग संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी में है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल ने बताया कि कम नामांकन चिंता का विषय है। नामांकन बढ़ाने के लिए कम संख्या वाले विद्यालयों को निर्देशित किया गया है। यदि नामांकन नहीं बढ़ता है तो कार्रवाई करना मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें