फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल स्टोरों पर न हो प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मादक पदार्थों के तस्करों का प्रोफाइल के साथ डेटाबेस तैयार
करने के निर्देश दिए।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। पुलिस एवं आबकारी विभाग मिलकर जनपद के प्रत्येक गांव विशेष रूप से अन्य राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों के तस्करों के प्रोफाइल के साथ डेटाबेस तैयार करें। जनपद में शराब की किसी भी दुकान पर ओवररेटिंग हुई तो कडी कार्यवाही होगी। उन्होने नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री रोकने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई करें। अंतरराज्यीय एवं अंतरजपदीय सीमा पर चौकसी बरती जाए। उन्होने कहा कि किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशीली दवा की बिक्री नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक उप जिलाधिकारी सदर युवराज सिंह, सीओ सिटी चित्रांशु गौतम, जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें