फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जूस में चालक को नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाते थे ई-रिक्शा चोर

Fri, 17 May 2024 02:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वालों का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए आरोपी चालक को जूस या फिर शीतल पेय आदि में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाते थे। इसके बाद उसकी ई-रिक्शा चोरी करते थे। इनके कब्जे से ई-रिक्शा के अलावा नशीले पदार्थ की बोतल और नौ हजार रुपये की नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन

14 मई को मनीष कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी पुवांरका ने देहात कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर अवगत कराया था कि उनके पिता को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया था। जिससे वह बेहोश हो गए थे। तभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ई-रिक्शा चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को देहात कोतवाली प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग हनुमान चौक पर बैठे हैं। इसके बाद पुलिस ने यहां से सुहैल पुत्र नूर मोहम्मद निवासी संजय विहार, आमिर पुत्र इरफान निवासी गणपति विहार, सुहैल पुत्र अहसान पुत्र शेरपुर और अय्यूब पुत्र गफ्फार निवासी स्मार्ट सिटी रसूलपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि वह ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठते थे। मौका देखकर ई-रिक्शा चालक को जूस, पानी या फिर शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर ई-रिक्शा चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें