फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में वृंदावन से लौटे भक्त ठीक मिले

विज्ञापन
वृंदावन, मथुरा से पांच दिन की यात्रा से लौटे जत्थे का कोरोना वायरस को लेकर रामपुर मनिहारान में स्? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। वृंदावन मथुरा से पांच दिन की यात्रा से लौटे जत्थे का कोरोना वायरस के चलते सीएचसी के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य का परीक्षण किया। जत्थे में 20 महिलाएं और सात पुरुष शामिल हैं। टीम को स्वास्थ्य जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस जैसे लक्षण नहीं मिले। सभी का स्वास्थ्य ठीक पाया गया है। रामपुर मनिहारान की ब्लाक कॉलोनी से 13 मार्च को महिलाओं और पुरुष का एक जत्था वृंदावन और मथुरा गया । यात्रा से बुधवार को लौटे जत्थे में शामिल सभी महिलाओं व पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच सीएचसी के चिकित्सकों ने की। चिकित्सकों ने कहा हो सकता है यात्रा के दौरान जत्थे का कोई व्यक्ति विदेशी पर्यटक के संपर्क में आया हो, इसे ध्यान में रखकर टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें