फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान जमकर हंगामा

Fri, 11 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में प्रशासन द्वारा कराई जा रही ईदगाह एवं विवादित भूमि की पैमाइश के दौरान पुलिस द्वारा भीड़ हटाने को लेकर हंगामा हो गया। सपा नेताओं ने कोतवाल पर अभद्र व्यवहार करने और निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन


दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शायान मसूद और विधायक नाहिद हसन द्वारा मौके पर पहुंचे एसपी देहात को कोतवाल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों से वार्ता के बाद पैमाइश हो सकी। 

बृहस्पतिवार को एसडीएम शमशाद हुसैन के निर्देश पर नायब तहसीलदार राकेश शर्मा राजस्व विभाग की टीम के साथ जमीन की पैमाइश कराने पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाल राजेंद्र सिंह यादव भी पुलिस बल के साथ वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने वहां बड़ी संख्या में मौजूद दोनों पक्षों की भीड़ को समझाते हुए वहां से हटने के लिए कहा। कहना था कि दोनों पक्षों की और से पांच-पांच आदमी यहां रुक कर पैमाइश करा लें। 

चेयरमैन काजी नोमान मसूद अपने समर्थकों को वहां से हटाकर चले गए। इसके बाद सपा नेताओं से कोतवाल की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। सपा नेताओं का आरोप है कि इसके बाद कोतवाल द्वारा वहां मौजूद लोगों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौच, मारपीट करने के साथ ही लाठीचार्ज किया गया।

जिसमें कई लोग बेहोश तक हो गए। सपाइयों ने काजी शायान मसूद और नाहिद हसन के नेतृत्व में कोतवाली घेर ली और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 

हंगामे की सूचना उच्चाधिकारियों को मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात तुरंत कोतवाली पहुंचे। वहां सपा नेता इरफान अलीम की ओर से कोतवाल के खिलाफ तहरीर दी गई।

एसपी देहात सपाइयों को समझाकर पैमाइश कराने ईदगाह ले गए। वहां लंबी वार्ता के बाद पैमाइश कराई गई। मौके पर हाजी इलियास कुरैशी, सभासद हारुण चौधरी, एहसान कुरैशी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें