फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ियों से मलबा आने पर दून हाईवे बंद

Thu, 13 Jul 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मार्ग से मलबे को हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के छुटमलपुर में पहाड़ियों पर हुई मूसलाधार बारिश दून हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों पर आफत बन कर टूटी है। मोहंड और डाट मंदिर के बीच शिवालिक पहाड़ियों का मलबा जगह-जगह हाईवे पर आने से बुधवार को यह महत्वपूर्ण मार्ग बंद रहा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की पुलिस और लोनिवि अधिकारी जेसीबी के साथ दिन भर मलबा हटवाने में जुटे रहे। मार्ग में फंसे वाहनों के यात्रियों को रूट डायवर्ट कराकर निकाला गया। शाम सात बजे मुख्य मार्ग खोला जा सका। हालांकि पूरी तरह मलबा नहीं हट पाया।

बुधवार सुबह छुटमलपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड और डाट मंदिर के बीच करीब दर्जन भर स्थानों पर पहाड़ी का मलबा आने और जगह जगह पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध  हो गया।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत डाट मंदिर से चार किमी पहले हुई। यहां पहाड़ियों से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गिरा। गनीमत रही कि कोई वाहन मलबे की जद में नहीं आया।

वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सूचना के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस ने पहाड़ियों में फंसे वाहनों को छुटमलपुर के फतेहपुर तिराहे से देहरादून जाने वाले वाहनों को वाया कलसिया डायवर्ट करा दिया गया। 

मौके पर मौजूद दोनों राज्यों की पुलिस और लोनिवि के अधिकारियों ने जेसीबी को बुलवाकर सुबह नौ बजे मलबा हटवाने का काम शुरू करा दिया था। यह कवायद दिनभर चलती रही।

बदले रूट से यात्रियों को पचास से ज्यादा किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। शाम सात बजे मुख्य मार्ग खुल पाया और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। मलबे को पूरी तरह हटाने के प्रयास जारी थे।

बता दें कि कांवड़ यात्रा शुरू होने के चलते भी इस मार्ग पर वाहनों का बोझ बढ़ गया है। एसओ बिहारीगढ़ जितेंद्र कुमार ने बताया कि रात तक पूरा मलबा हटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें