सहारनपुर के जिला अस्पताल में मंगलवार को चलता पंखा अचानक फर्श पर आकर गिर पड़ा। हादसे में दो नर्स गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र का पंखा पिछले लंबे समय से खराब पड़ा था। सोमवार को केंद्र का पंखा बदला गया। मंगलवार को सुबह नौ बजे पंखा अचानक फर्श पर आकर गिर पड़ा।
अचानक पंखे के गिरने से केंद्र में अफरातफरी मच गई। हादसे में ड्यूटी कर रही स्टाफ नर्स अनुराधा शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गई। उसको आनन-फानन में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
वहीं नर्स मोनिका के हाथ में गंभीर चोट आई है। उसको भी उपचार दिया जा रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सत्य सिंह ने बताया कि पंखा सही ढंग से न लग पाने के कारण हादसा घटित हुआ है। जिस ठेकेदार द्वारा पंखा लगाया गया है, उससे जवाब-तलब किया गया है।