संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्राचीन श्री रामलीला भवन में विजय दशमी पर्व पर विधि विधान से अपराजिता देवी और शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम और माता के जयकारे गूंजे।
भगत सिंह चौक के निकट स्थित श्री रामलीला भवन में बुधवार की सुबह श्रीराम-लक्ष्मण और कमेटी के पदाधिकारियों ने अपराजिता देवी और शस्त्र पूजन किया। इसके पश्चात रामलीला भवन से बैंडबाजों संग श्रीराम-लक्ष्मण, हनुमान और लंकेश की हाथी की सवारी निकाली गई। मार्ग में श्रीराम और रावण की सेना के बीच हुआ युद्ध हुआ। हाथी सवारी भगत सिंह चौक, मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा, नया बाजार, हलवाई हट्टा, दीनानाथ बाजार होते हुए बेहट अड्डा बस स्टैंड के निकट स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में कई बैंडबाजे और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माई दयाल सिंह मित्तल, कोषाध्यक्ष मनुज तायल, वरिष्ठ उप प्रधान आलोक अग्रवाल, पूर्व प्रधान अनिल अग्रवाल, उप मंत्री हितेश गर्ग, उत्सव संचालक अमित सिंघल, सह उत्सव संचालक सचिन गोयल, लक्ष्य कांबोज, राजा जैन, विश्वनाथ गोयल, संजय कर्णवाल, नीरज गर्ग, अमित गर्ग, विभोर जिंदल, मनोज गुप्ता मौजूद रहे।